बुलंदशहर, मार्च 21 -- जनपद में बीते बुधवार से बना बारिश और बादलों का सिलसिला शनिवार को थम गया। सुबह के समय सर्द हवाओं ने सिहरन पैदा की, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यदेव के दर्शन हुए और मौसम पूरी तरह साफ हो गया। धूप खिलने से पिछले कई दिनों से घरों में कैद लोगों ने राहत की सांस ली। शनिवार सुबह मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। ठंडी हवाओं के कारण लोगों को एक बार फिर अलमारी से गर्म कपड़े निकालने पड़े। सुबह के समय बादलों की आवाजाही बनी रही। जिससे हल्की ठिठुरन महसूस की गई। हालांकि, दोपहर होते-होते चटक धूप ने वातावरण में गर्माहट घोल दी। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 26degडिग्री और न्यूनतम तापमान 15degडिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अब आगामी चार दिनों तक आसमान साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान दिन के तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की ज...