अंबेडकर नगर, जून 6 -- अम्बेडकरनगर। शुक्रवार देर शाम हुई झमाझम बारिश के बाद भी गर्मी व उमस से राहत नहीं मिली। शनिवार को तापमान में एक डिग्री की कमी के साथ जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि इसका कोई खास असर नहीं दिखा। पूरे दिन लोग गर्मी से परेशान दिखे। दोपहर में सड़कों पर प्रतिदिन की तरह लोगों का आवागमन कम ही रहा। लोगों ने दोपहर में बाजारों में जाने से परहेज किया। पंखे व कूलर भी राहत देने में बहुुत ज्यादा कारगर साबित नहीं हुए। चिलचिलाती धूप में छुट्टा मवेशी सड़क किनारे लगे पेड़ों की छांव में शरण लेने को मजबूर हुए। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग, थमा नहीं पसीना, 4 दिन बाद राहत के आसार हालांकि दूसरे पहर कई बार आसमान में बादल भी छाए, लेकिन बारिश व आंधी नहीं आई। शाम को हल्की हवा चलने से कुछ राहत लोगों को जरूर मिली। फिलहाल मौसम ...