किशनगंज, मई 22 -- किशनगंज। किशनगंज शहर में बुधवार की रात लगभग 12 बजे से बारिश शुरू हुई। लगभग 2 बजे रात तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। बारिश होने से गुरुवार को शहर में मौसम सुहावना बना रहा। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं बारिश से मकई किसानों को नुकसान तो अन्य किसानों के लिए फायदेमंद रहा। वहीं मूसलाधार बारिश की वजह से किशनगंज शहर के कई निचले इलाकों में बारिश के समय जलजमाव की समस्या भी देखी गई। शहर की कई निचले सड़कों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। यह भी पढ़ें- बारिश के बाद भीषण गर्मी से मिली राहत यह भी पढ़ें- 32.2 मिलीमीटर बारिश, तापमान 33 डिग्री दर्ज यह भी पढ़ें- मौसम के बदले मिजाज लोगों को उमस गर्मी से मिली राहत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...