बांदा, अप्रैल 5 -- बांदा। संवाददाता खुरहंड क्षेत्र में एक सप्ताह से बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। शनिवार की रात वर्षा शुरू होते ही बिजली कट गई. जो दूसरे दिन आई। पूरे दिन बिजली की आवाजाही लगी रही। लगातार 10 घंटे की कटौती से लोग परेशान रहे। लोगों का कहना है कि हल्की हवा चलने पर बिजली चली जाती है और कब आएगी इसका कोई भरोसा नहीं।विद्युत उपकेंद्र खुरहंड में बेतहाशा बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए है। अघोषित कटौती से गुस्साए लोग शिकायत के लिए बिजली विभाग से जुड़े अधिकारियों को फोन करते हैं जिस पर कोई फोन उठाकर जवाब तक देने को तैयार नहीं है। जबकि उपकेंद्र खुरहंड से क्षेत्र के पांच फीडरों में जुड़े करीब 40 से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। महज आठ से 10 घंटे ही बिजली सप्लाई मिलती है। ग्रामीण अभय , अतुल, राजू एवं पप्पू ने बताया कि बा...