किशनगंज, मार्च 14 -- टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की रात हुई बारिश से फुलबरिया बाजार में बारिश के कारण कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई। बाजार की मुख्य सड़क पर कीचड़ होने से यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में स्थित मध्य विद्यालय फुलबरिया के ठीक सामने कीचड़ में बच्चे एवं शिक्षक पार कर विद्यालय में प्रवेश करते दिखे। शिक्षकों एवं बच्चों ने बताया कि बारिश जब भी होती हैं जल जमाव एवं कीचड़ के कारण हमलोगों को अपने जुते हाथ में लेकर हर बार जाना पड़ता है। छोटे-छोटे बच्चों को भी घुटने भर पानी को पार कर विद्यालय आना पड़ता है। बच्चों के परिजन ने बताया कि प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों से गुहार लगाया कि इस समस्या का समाधान हो। वहीं बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं हो...