बारिश के बाद फिर लौटी तपिश, उमस ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
संभल, जून 7 -- जनपद में बीते दिनों हुई बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया था और लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली थी। लगातार हुई वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। सुबह-शाम चलने वाली ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत का अहसास कराया था, लेकिन अब मौसम ने फिर करवट ले ली है। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप और बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार को दिन निकलते ही सूर्य की किरणों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का प्रकोप, आसमान से बरस रही आगा। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया वैसे-वैसे गर्मी का प्रकोप भी बढ़ता गया। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते दिखाई दिए। तेज धूप और उमस के कारण सड़कों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.