सहरसा, जून 8 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में शनिवार की अहले सुबह बारिश के बाद से फिर तीखी गर्मी का सितम जारी रहा। रविवार की सुबह होते ही चिलचिलाती धूप से वातावरण पूरा गर्म हो गया । दोपहर में पारा और अधिक बढ़ गया। जिससे लोगों को खासे परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूप के कारण दोपहर में बाजार में सन्नाटा छाने जैसी स्थिति रही। दोपहर में सड़क पर इक्के दुक्के लोग आवाजाही करते हैं। सुबह से ही निकलती तीखी धूप के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार होता जा रहा है। अधिकतर लोग तीखी धूप से बचने के लिए मुंह कपड़े से ढककर रखते हैं। खासकर दिनभर गर्मी के साथ रातों में भी काफी गर्माहट महसूस होने लगी है। गर्मी के कारण ठंडे पेय पदार्थों की ओर लोगों की रुचि बढ़ने लगी है। जिससे बाजार में जगह जगह गन्ने व बेल रस सहित अन्य ठंडे पेय पदार्थों की द...