बारिश के बाद प्रमुख सब्जी मंडी की सूरत बिगड़ी
गया, मई 11 -- जेठ महीने में हुई बारिश ने शहर की सब्जी मंडियों की सूरत बिगाड़ दी है। पांच मई की रात 24 मिलीमीटर और नौ मई की शाम 19 एमएम बारिश के बाद मंडियों में जगह-जगह कीचड़ और जलजमाव हो गया है। सबसे खराब स्थिति थोक एवं खुदरा सब्जी मंडी के को-ऑपरेटिव बैंक इलाके की है, जहां कचरा और गंदगी बारिश के पानी में मिलकर सड़क पर फैल गई है। लोगों को कीचड़ के बीच होकर आवाजाही करनी पड़ रही है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि हर बारिश के बाद साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खुल जाती है। समय पर कचरा नहीं उठाए जाने से इलाके में दुर्गंध फैल रही है। केपी रोड सब्जी मंडी की स्थिति भी कम खराब नहीं है। जगह-जगह जलजमाव और कीचड़ से दुकानदारों व ग्राहकों को परेशानी हो रही है。 यह भी पढ़ें- बारिश के बाद प्रमुख सब्जी मंडी की सूरत बिगड़ीगंदे पानी केपास बेच रहे सब्जी एसएसपी ऑफिस-दुर्गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.