फरीदाबाद, मई 29 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले में बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। शाम करीब 6:30 बजे आई बारिश से जिले का मौसम और भी अधिक खुश गवार हो गया। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंच गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश से दिन के तापमान में भी चार डिग्री की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार जिलेवासियों को दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। विभाग ने बारिश के आसार भी जताए हैं। गुरुवार शाम तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने जिले के मौसम को खुशनुमा बना दिया। जिलेवासियों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश का असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे। बारिश के कारण हवा ठंडी बनी रही। दोपहर में धूप निकली, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते उसका असर कम रहा। वहीं सुबह के समय पा...