कन्नौज, जून 18 -- कन्नौज, संवाददाता। तीन दिनों की बारिश के बाद सूर्यदेव ने एक बार फिर लोगों को अपना रौद्र रुप दिखाया है। सुबह सात बजे से निकलने वाली चिलचिलाती धूप में लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। दुपहिया वाहन सवारों को सबसे अधिक मुसीबतें उठानी पड़ रही है। धूप निकलने से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।कूलर, पंखा के सामने बैठने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। पिछले सप्ताह लगातार तीन दिनों तक बारिश होने से दिन के मौसम में गिरावट आ गई थी, लेकिन उसके बाद से लगातार तापमान में हर दिन दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो रही है। यह भी पढ़ें- अधिकतम व न्यूनतम तापमान में औसतन 8-9 डिग्री का अंतर गुरुवार की सुबह के दौरान सात बजते ही तल्ख धूप निकली, लेकिन कुछ ही देर बाद आसमान में हल्के बादल छा गए। लोगों को लगा कि आज मौसम बदरीला रहेगा, जिससे...