फतेहपुर, जून 2 -- फतेहपुर। मौसम का मिजाज अब हर रोज बदल रहा है। एक दिन पूर्व सोमवार को दिन भर की तपिश के बाद शाम पहर तेज हवाओं के साथ बारिश होने के कारण मौसम खुशनुमा हो गया था और लोगों को तपन भरी गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन मंगलवार की सुबह से निकली धूप और उमस ने लोगों को पसीना बहाने पर मजबूर कर दिया। पूरे दिन तपन के बाद हालांकि शाम पहर करीब छह बजे के बाद आसमान में बादल छाने और हवा चलने से उमस से राहत मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तो न्यूनतम तापमान बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह भी पढ़ें- आंधी बारिश के बाद फिर तल्ख हो गया मौसम कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव के मौसम विज्ञानी की मानें तो सप्ताह भर मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलेंगी तो दोपहर को तेज धूप मुश्किलें बढ़ाएगी। बादल और बारिश का आना...