कन्नौज, अक्टूबर 7 -- इंदरगढ़, संवाददाता। बीते दिनों लगातार हुई बारिश के बाद धूप निकली तो हसेरन विकासखंड की मढ़पुरा ग्राम पंचायत के महादेवरा गांव में तीन कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। मकान ढहने से तीन परिवार बेघर हो गए। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के लोग मकान के बाहर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। गांव निवासी सपना पत्नी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहा था। बारिश के बाद धूप निकलने पर अचानक मकान ढह गया। अब परिवार छप्पर के नीचे रहने को मजबूर है। शीला पत्नी ब्रह्मानंद ने बताया कि बारिश से पहले ही कच्चे मकान की हालत जर्जर थी। धूप निकलने के बाद मकान अचानक गिर गया। अब उनके सामने परिवार को खुले में रखने की मजबूरी है। इसी तरह आशा देवी पत्नी रामशंकर का कच्चा मकान भी बारिश के बाद ढह गया। उन्होंने बताया कि मक...