अल्मोड़ा, मार्च 16 -- अल्मोड़ा। नगर सहित पूरे जिले में रविवार दोपहर के बाद रात में झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आ गई। सोमवार को मौसम साफ रहा और अच्छी धूप खिली। इससे लोगों को काफी हद तक राहत मिली। मौसम सुहावना होने से लोग घरों से निकले। वहीं, कई लोग सुबह से ही धूप का आनंद लेते नजर आए। धूप खिलने से तापमान में भी सुधार आया है। सोमवार को सुबह का तापमान दस डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...