बारिश के बाद धुंध से वाहनों की रफ्तार को लगा ब्रेक
शामली, मार्च 21 -- शामली। शुक्रवार रात हुई हल्की बारिश के बाद शनिवार सुबह घनी धुंध छा जाने से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह के समय दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई और चालकों को लाइट जलाकर सावधानी से सफर करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहनों की गति धीमी रही, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ा। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी साफ नजर आने लगा है। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंड के कारण सर्दी-खांसी, जुकाम और गले में खराश के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में इन दिनों ऐसे मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि बदलते मौसम में लापरवाही बरतने से लोग जल्दी बीमार पड़ रहे हैं, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है। इधर, ईद उल फितर के त्योहार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.