मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बारिश के बाद शहर में तरबूज की आवक दोगुनी हो गई है, जिसके कारण तरबूज का दाम आधा हो गया है। विक्रेताओं के अनुसार बाजार में पहले 20 से 25 पिकअप तरबूज आ रहा था, जो अब 50 पिकअप तक पहुंचने लगा है।रामदयालु नगर के तरबूज विक्रेताओं ने बताया कि बारिश होने के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने लगता है, जिसके डर से किसान तरबूज को सस्ती दर पर बेचकर पूंजी निकालना चाहते हैं। एक सप्ताह पहले तक 20-25 रुपये किलो भाव था। आवक बढ़ने के बाद यह 10-12 रुपये किलो पर आ गया है। बताया कि तरबूज की खेती रेवा स्थित गंडक (नारायणी) नदी तट पर किसान करते हैं। खेती का क्षेत्र मुजफ्फरपुर से लेकर वैशाली तक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...