फतेहपुर, जून 30 -- फतेहपुर। देर से ही सही मानसून जिले में दस्तक देता नजर आ रहा है। सोमवार को तड़के और शाम को हुई बारिश से मौसम सुहाना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिलीं, लेकिन मंगलवार को पूरे दिन धूप और बादलों की जुगलबंदी से उमस ने छकाया। हालांकि हवा चलने से लोगों को काफी राहत रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़क कर 36 डिग्री तो न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट के साथ 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है। जिसके बाद से ही झमाझम बारिश का सिलसिला शुरु हो गया है, लेकिन अभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त बनी हुई है। यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में मानसून की दस्तक, चार दिन बारिश के आसार जिसके चलते जिले में गर्मी के तेवर काफी प्रचंड बने हुए हैं। लेकिन सोमवार को अचानक से मौसम ने कर...