बागपत, फरवरी 2 -- बागपत। बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। ठंड बढ़ने के साथ ही सोमवार की सुबह समूचा जनपद घने कोहरे के आगोश में समाया रहा। जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। दिल्ली-शामली रेल मार्ग की ट्रेनें भी देरी से चली, जिसके चलते यात्रियों को ठंड में ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। इस बीच ओस की बूंदे बारिश की तरह टपकती रही, जिसके चलते दुपहिया वाहन चालकों का हाल बेहाल बना रहा। अधिकतम तापमान 21 डिग्री ओर न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दरअसल, शनिवार की रात बागपत में तेज हवा के साथ बारिश ओर ओलावृष्टि हुई थी। जिससे ठंड बढ़ गई थी। सोमवार की सुबह लोग सोकर उठे तो घना कोहरा छाया मिला। इस बीच विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम रही। जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। दुर्घटनाओं से बचने के लिए चालकों ने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.