चंदौली, अगस्त 6 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। मानसून के सक्रिय होने से पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। बलुआघाट पर किनारे बने गंगा मंदिर में पानी घुसने के साथ आधा मंदिर डूब चुका है। वहीं पानी में हो रहे बढ़ाव से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। वहीं गंगा कटान की भी ग्रामीणों को चिंता सताने लगी है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: चेतावनी बिंदु से 14 सेमी ऊपर बह रही गंगाबाढ़ से प्रभावित क्षेत्र बीते 28 जुलाई को दो दिन में जलस्तर बढ़कर बलुआघाट पर सीढ़ियों को लांघते हुए गंगा मंदिर में घुस गया था। एक सप्ताह तक पानी थमने के साथ ही तीन दिन में फिर जलस्तर करीब तीन फीट पानी बढ़ा है। बलुआ घाट पर बना मंदिर आधा डूब गया है। जलस्तर मध्यम तीब्र गति से बढ़ने से ग्रामीणो को गंग...