बुलंदशहर, अप्रैल 8 -- जिले में मौसम के बदले मिजाज ने जेठ जैसी तपिश से बड़ी राहत दी है। बुधवार को दिनभर चली धूप-छांव की लुका-छिपी के बीच पारे में गिरावट दर्ज की गई, जिससे फिजा में घुली ठंडक ने लोगों को राहत दी। आलम यह रहा कि अधिकतम तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पर सिमट गया। वहीं बारिश ने किसानों की फसल चौपट कर दी है। किसानों को इस बेमौसम बारिश से काफी नुकसान हुआ है। मंगलवार रात और बुधवार तड़के हुई छिटपुट बूंदाबांदी के बाद सुबह की शुरुआत खिली हुई धूप के साथ हुई। हालांकि, दोपहर चढ़ते-चढ़ते आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया। दिनभर कभी तीखी धूप निकली तो कभी घने बादलों की ओट में रहा। इस बदलाव से पिछले कई दिनों से पड़ रही चुभन वाली गर्मी गायब दिखी। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री ...