फरीदाबाद, अप्रैल 11 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में दो दिन हुई बारिश के बाद खस्ताहाल सड़कों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा खराब हालत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सीकरी रोड, बल्लभगढ़-सोहना रोड रोड स्थित नंगला चौक,पाली-भाखरी रोड की बनी हुई है, जिससे सुबह शाम भारी जाम के साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है। दूसरी तरफ नगर निगम की ओर से गड्ढे भरने के लिए चलाई जा रही गाड़ी से रोजाना करीब 20 गड्ढे भरे जा रहे हैं, जिससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है।लेकिन समस्या बरकरार है। पिछले दिनों शहर में दो दिन दो-दो घंटे झमाझम बारिश हुई। बारिश से सड़कें गड्ढों में तबदील हो गई है। दस से अधिक प्रमुख सड़कों पर हर दो किलोमीटर में सैकड़ों गड्ढे बने हुए हैं। इनमें फंसकर वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं और कई बार बड़े हादसे भी हो चुके हैं। औद्योगिक नगरी...