बुलंदशहर, जून 30 -- मौसम का बदला मिजाज जहां एक तरफ राहत लेकर आया, वहीं बिजली उपभोक्ताओं के लिए यह आफत साबित हुआ। सोमवार देर रात से तड़के तक हुई हवा और बारिश के कारण रात में बिजली सप्लाई पूरी तरह चरमरा गई। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक कहीं फाल्ट तो कहीं लाइन ब्रेकडाउन होने से कई क्षेत्रों घंटों सप्लाई ठप रही। पहले से ही भीषण गर्मी और लोकल फाल्ट से जूझ रहे लोगों की मुसीबत मौसम बिगड़ने से और बढ़ गई। पावर कॉरपोरेशन की टीमें पेट्रोलिंग कर सप्लाई को सुचारु करने में जुटी रहीं। टीम ने रात में ही बिजली सप्लाई को दुरुस्त किया। यह भी पढ़ें- बारिश बनी बहाना, बिजली कटौती से उपभोक्ता हुए बेहाल सोमवार देर रात बारिश के बाद बिजली सप्लाई प्रभावित रही। जिससे उपभोक्तााओं को परेशानी हुई है। वहीं मंगलवार को दिनभर बिजली की आंख-मिचौली का दौर चलता रहा। कभी बार-...