संतकबीरनगर, जून 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मौसम में हो रहे लगातार उतार चढ़ाव की वजह से जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मौसमी बीमारियां घेर रही हैं। बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से वह जल्द ही बीमार हो जा रहे हैं।

मौसमी बीमारियों का प्रभाव उमस भरी गर्मी और मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से अस्पताल में मरीजों की तादाद बढ़ गई है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से छोटे बच्चे उमस भरी गर्मी की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में अधिक संख्या में बच्चे बीमार होकर पहुंच रहे हैं। तेजी से बदलते मौसम में लोग अक्सर बीमारी की चपेट में आ जा रहे हैं। मौसम के उतार-चढ़ाव के चलते लोगों को मौसमी बीमारियां घेर ले रही हैं। इसकी वजह से लोगों को वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ रहा है। डिहाइ...