बाराबंकी, सितम्बर 28 -- Barabanki News: यूपी में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। बारिश के चलते उफनाई नदियों अब रौद्र रूप दिखाने लगी हैं। सरयू नदी ने बाराबंकी के हेतमापुर में ऐसी तबाही मचाई कि सुबह तक मस्जिद, शिव मंदिर और करीब दस घर नदी में समा गए। तेज धारा खेतों और आबादी को काटती हुई बढ़ती रही। अब बाबा नारायण दास की तपोस्थली भी कटान की कगार पर आ चुका है, जबकि मंदिर के निचले हिस्से का लिंटर नदी में समा चुका है। बचाव के लिए नदी में डाले जा रहे बोल्डर, ईंटों की बोरियां भी तेज बहाव में बह जा रही हैं। खतरा बढ़ता देखकर ग्रामीण खुद पक्के मकान तोड़ गृहस्थी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। तहसील रामनगर क्षेत्र के हेतमापुर में शनिवार शाम तक सरयू शांत थी। रात करीब दो बजे जलस्तर बढ़ने के साथ कटान ने ...