लातेहार, अगस्त 22 -- बेतला, प्रतिनिधि। बारिश के बाद तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं हैं। दिन निकलते ही सूर्य के तेज तपिश और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इस उमसभरी गर्मी से निजात दिलाने में घर के पंखा,कूलर,एसी भी बेकार साबित हैं। इससे खासकर बच्चे-बुजुर्ग और कामकाजी महिलाएं विशेष रूप से प्रभावित हैं।लोगों को उम्मीद थी कि बारिश के बाद उमसभरी गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी,पर ठीक इसके विपरीत परेशानियां और भी बढ़ गईं तथा लोग इससे निजात पाने के लिए पुनः बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...