बारिश के पानी से एनएच-35 पर लगा भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसी
मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-35 पर पिरल्लीपुर गांव के पास लोहवा पुल के नीचे बारिश का पानी भर जाने से बुधवार को भारी जाम लग गया। पानी अधिक होने के कारण पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जलभराव में एंबुलेंस, बस समेत कई वाहन फंस गए। इससे यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वाहनों का दबाव बढ़ने से पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर भी जाम की स्थिति बनी रही। बुधवार देर रात तक हुई भारी बारिश के कारण पुल के नीचे पानी जमा हुआ था। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बारिश से रेलवे अंडरपास में जलभराव, आवागमन बाधित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.