बहराइच, अप्रैल 9 -- बाबागंज। ब्लाक नवाबगंज क्षेत्र में बुधवार की रात मूसलाधार बारिश हुई। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह डूब गई है। इससे किसान तबाह हो गए हैं। किसानों ने बताया कि उनकी पूरी मेहनत बर्बाद हो गई है। फसलों को पानी से निकालकर सुखाने की जुगत में लगे हुए हैं। फसल भीगने से गुणवत्ता में गिरावट आ आने की संभावना है। फिलहाल किसान फसलों को बचाने में जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...