अंबेडकर नगर, जून 7 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका परिषद अकबरपुर ने नालों की सफाई का कार्य शुरू करा दिया है। नालों की सफाई हो जाने से न सिर्फ बारिश के पानी की सुचारु निकासी होगी वरन जलभराव से भी लोगों को काफी हद तक निजात मिलेगा। बता दें कि नगर के अयोध्या मार्ग पर शीतला आश्रम व बनगांव रोड, टांडा मार्ग पर कृषि भवन, कलेक्ट्रेट के आसपास व अन्य स्थानों पर बारिश में जलभराव की समस्या आम लोगों के लिए मुसीबतें बढ़ा देता है। अयोध्या मार्ग पर शीतला आश्रम व बनगांव रोड पर तेज बारिश के बाद नजारा किसी तालाब से कम नहीं आता है। ऐसे में यातायात तो प्रभावित होता ही है, साथ में लोगों की मुश्किलें भी खासी बढ़ जाती है। इसी तरह टांडा मार्ग पर कृषि भवन व कलेक्ट्रेट के आसपास जलभराव से स्थिति दयनीय हो जाती है। दरअसल ...