बांदा, मई 30 -- बांदा, संवाददाता। तेज तूफान और बारिश के दौरान तेज गरज के साथ चमकी बिजली से महिला जमीन पर जा गिरी, जिससे वह चोटहिल हो गई। इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतर्रा थाना क्षेत्र के तेरा बा गांव के मजरा साहू पुरवा निवासी बड़कू ने बताया कि गुरूवार की रात उसकी 60 वर्षीय पत्नी भोलिया कमरे में सो रही थी। तभी रात करीब बाहर बजे तेज आधी तूफान के साथ बारिश होने लगी। उसके मवेशी घर के बाहर बंधे थे। यह भी पढ़ें- नवादा में ठनका गिरने से दो महिलाओं समेत तीन की मौत, पांच झुलसे वह मवेशी खोलकर बाड़ा में बांधने जा रही थी। तभी तेज गरज के साथ चमकी बिजली से उसकी आंखे चौधिया गईं। धमक में जमीन पर गिर पड़ी जिससे उसके अंदुरूनी चोट लग गई। वह बेहो...