बांका, मई 12 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हथिया डारा पंचायत अंतर्गत बलिहारी गांव में मंगलवार की शाम चार बजे हुई बारिश के दौरान तेजो राय की 35 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच किया। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की पिंकी देवी मंगलवार की शाम चार बजे बारिश के दौरान घर के बाहर भींग रहे मवेशी और जलावन को घर के अंदर लाने गई थी। इसी दौरान हुए बज्रपात से पिंकी देवी की मौके पर मौत हो गई। पिंकी देवी की मौत से घर परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- वज्रपात से गर्भवती गाय की मौत एक तरफ जहां पत्नी के गम में तेजी राय का हाल बेहाल था तो दूसरी तरफ तीन बेटियों फूल कुमारी(15), प्रीती कुमारी(11) और पूनम कुमारी(6) का रो रोकर बुरा हाल था। पड़ोसी पीड़ित परिवार के सदा...