पाकुड़, मार्च 21 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम अचानक आई तेज हवाओं और बारिश ने जहां मौसम को खुशनुमा बना दिया। जबकि कई जगहों पर नुकसान भी पहुंचाया है। तेज हवाओं के चलते हिरणपुर थाना परिसर में स्थित एक पुराने बरगद के पेड़ की भारी डाल टूटकर नीचे खड़ी बाइक पर गिर गई। जिससे पुलिसकर्मियों के दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं इस आंधी-बारिश का असर क्षेत्र के किसानों पर भी पड़ा है। खेतों में लगी गेहूं, जौ और मसूर की फसलें तेज हवा और बारिश से प्रभावित हुई हैं। जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों का कहना है कि महुआ की फसल पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। मौसम में आए इस अचानक बदलाव ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।

हिंदी ह...