रांची, मई 2 -- मांडर, प्रतिनिधि। करगे पंचायत के हात्मा बस्ती में शनिवार को बारिश के दौरान पेड़ की डाली गिरने से 60 वर्षीय यमुना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना करीब 11 बजे की बताई जा रही है, जब वे बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी थीं। अचानक डाली टूटकर उनके सिर पर गिर गई, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी और एक हाथ भी टूट गया। परिजनों ने उन्हें तत्काल मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। फिलहाल रिम्स में उनका इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...