देवघर, जुलाई 7 -- देवघर। मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के बांक गांव में पूजा समारोह में शामिल होने आए बिहार के बांका जिले के एक अधेड़ की सीढ़ी से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक बिहार के बांका जिलांतर्गत बौंसी थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव निवासी 55 वर्षीय बादल प्रसाद सिंह है। जानकारी के अनुसार बादल प्रसाद सिंह परिजनों के साथ मोहनपुर प्रखंड के बांक गांव अवस्थित रिश्तेदार के घर पूजा में प्रसाद ग्रहण करने आया था। पूजा के बाद सभी अतिथि रात में घर की छत पर सो रहे थे। यह भी पढ़ें- ं वज्रपात से किसान की मौतघटना का विवरण देर रात अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी लोग छत से नीचे उतरने लगे। उसी दौरान बादल प्रसाद सिंह का पैर सीढ़ी पर फिसल गया और वह गिर पड़े। गिरने से उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी, जिससे मौके पर ही बेहोश ह...