मेरठ, मार्च 20 -- मवाना क्षेत्र में दो दिन से रूक-रूककर हो रही बारिश के कारण मेरठ-मवाना-हस्तिनापुर हाईवे पर चल रहा पुलिया निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिया गया है। निर्माण स्थल पर पानी भरने और मिट्टी गीली होने से काम करना मुश्किल हो गया है, जिसके चलते लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को अस्थायी रूप से कार्य स्थगित करना पड़ा है। दावा है कि यदि बारिश नहीं होती तो पुलिया की तली में बनने वाले राफ्ट के लिए सरिया बांधा जा सकता था। मेरठ-मवाना-हस्तिनापुर हाईवे पर मवाना थाना के सामने पुलिया का निर्माण क्षेत्र में जल निकासी की समस्या को दूर करने और यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, लेकिन पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने निर्माण कार्य की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। विशेष रूप से पुलिया के राफ्ट (नींव) का निर्माण कार्य प्रभावित ह...