साहिबगंज, मई 6 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो में बुधवार को मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों पर जल जमाव हो गया। जगह-जगह जल जमाव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी। जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आम जनों की परेशानी बढ़ गयी। लगातार बारिश व जल जमाव के कारण कई घरों में पानी घुस गया। सड़क पर जल जमाव के कारण राहगीरों विशेष कर स्कूली बच्चे काफी परेशान रहे। बुधवार को बोरियो पुराना दुर्गा मंदिर के पास सड़क पर जल जमावसे स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। वहीं मुसलाधार बारिश के कारण जिरूल से करमाटांड़ तक बनने वाली सड़क जान लेवा बन गयी है। यह भी पढ़ें- बारिश से सड़कों पर भरा पानी, बढ़ गई परेशानी चसगांवा के आगे लीलाटांड़ स्कूल के पास एवं जेटके कुम्हारजोरी पंचायत के चपलगोडा के पास सड़क के उपर खेतों की मिट्टी डाले जाने से सड़क जान लेवा बन ग...