बारिश के कारण रोड कट कर हुआ खतरनाक, कटे रोड बनवाने की मांग
रामगढ़, मई 16 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी सी नया मोड़ रोड़ सड़क में सतकड़िया पुल के पास अधिक बारिश के कारण रोड बह कर खतरनाक हो गया है। रोड के किनारे बड़ा गढ्ढा हो गया है। यहां कभी भी दुर्घटना हो सकती है और जान माल का नुकसान हो सकता है। इसलिए इस कटे हुए रोड को अविलंब ठीक किया जाना जरूरी है। मांडू विधानसभा के सह सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम पांडेय, भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजदीप प्रसाद, ब्रजकिशोर पाठक, चंदन सिंह, दिनेश यादव, खेमलाल यादव, राजा तिवारी, नंदकिशोर साहू ने अरगड्डा क्षेत्र के जीएम और गिद्दी सी पीओ से मेन रोड में बने इस गढ्ढे को अविलंब भरवाने की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.