बोकारो, अक्टूबर 30 -- बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल रद्द कर्नल सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और असम के बीच गुरुवार को खेले जाने वाले तीसरे दिन का मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। अर्नव चक्रवात के प्रभाव से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण मैदान पूरी तरह गीला हो गया था। सुबह नौ बजे दोनों अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण किया। खेल के अनुकूल स्थिति नहीं होने के कारण तीसरे दिन का खेल रद्द करने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार को मैच का चौथा दिन होगा। हालांकि, मौसम की स्थिति को देखते हुए ही खेल शुरू होने पर निर्णय लिया जाएगा। इससे पहले दूसरे दिन झारखंड की टीम ने अपनी पहली पारी में यश भगत के शानदार शतक और नकुल यादव के अर्धशतक की मदद से 76.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 316 रन बनाए। इससे झारखंड को पहली पारी में 212 रनों की महत्वपूर्ण बढ़...