बारिश के कहर से कराह रहे किसान, खेतों और घरों में फसलों के बर्बाद होने से हो रहा नुकसान
विकासनगर, अगस्त 17 -- लगातार हो रही बारिश अब किसानों पर भारी पड़ने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बंद होने से खेतों में तैयार नकदी फसलें और फल मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। समय पर बाजार नहीं पहुंचने के कारण फसलें खराब होने लगी हैं और किसानों-बागवानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। पछुवादून और जौनसार-बावर में बुधवार को भी सात सड़कों पर यातायात ठप रहा। ऐसे में किसानों और बागवानों को अपनी फल-सब्जियों को मंडियों तक पहुंचाने की चिंता सताने लगी है। किसान-बागवानों का कहना है कि सरकार और प्रशासन को बंद सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोलना चाहिए, ताकि तैयार फसलों को समय पर मंडियों तक पहुंचाया जा सके। उनका कहना है कि बारिश से पहले ही काफी नुकसान हो चुका है और अब सड़कों के बंद होने से मुश्किल और बढ़ गई है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में बरस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.