मुंगेर, जुलाई 29 -- मुंगेर , निज प्रतिनिधि। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 29 जुलाई से 2 अगस्त तक दक्षिण बिहार के जिलों में घने बादल, गरज-चमक, आंधी और हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस तथा 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। ----- यह भी पढ़ें- Katihar News: उमस से मिलेगी राहत, अब पांच दिन झमाझम बरसेंगे मेघधान की रोपाई और जल संचयन पर जोर: मौसम को देखते हुए किसानों को धान की रोपाई शीघ्र पूरी करने की सलाह दी गई है। रोपाई से पहले प्रति हेक्टेयर अनुशंसित मात्रा में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश एवं जिंक सल्फेट का प्रयोग करने को कहा गया है। निचली ...