बारिश के अभाव में धनरोपनी प्रभावित, किसान चिंतित
साहिबगंज, जुलाई 3 -- उधवा। प्रखंड क्षेत्र में बारिश नहीं होने से किसानों की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। धनरोपनी का समय निकलता जा रहा है, लेकिन खेतों में पर्याप्त नमी नहीं होने से किसान न तो हल चला पा रहे हैं और न ही धान की रोपाई। सूखे जैसे हालात से क्षेत्र में खेतीबारी का काम प्रभावित होने की संभावना है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि जुलाई से अल नीनो का असर दिखना शुरू हो गया है। किसानों का कहना है कि रोहनी नक्षत्र में खेतों में बिचड़ा गिराने के बावजूद अबतक जिला में धनरोपनी का काम जोर नहीं पकड़ सका है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: मानसून की बेरुखी से 3.30 लाख किसानों को उम्मीद पर फिर रहा पानी जिला में इस साल 49 हजार हेक्टेयर में धान की खेती करने का लक्ष्य है। किसानों का कहना है कि धनरोपनी के लिए खेत में पर्याप्त पानी की जरूरत होती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.