किशनगंज, जून 11 -- बिशनपुर। निज संवाददाता बुधवार की रात हुई बारिश से कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न पंचायत के ग्रामीण सड़को की सूरत बिगड़ गई। सड़को पर जलजमाव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है,जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बारिश के कारण बिशनपुर बाजार का रोड नंबर दो जो कॉपरेटिव बैंक से बिशनपुर जामा मस्जिद होते हुए उतर बिहार ग्रामीण बैंक तक जाती है,इस सड़क पर भी जलजमाव की स्थिति बन गई है। बाजार के मुख्य सड़क पर जलजमाव होने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। वहीं बिशनपुर बाजार के अन्य सड़कों पर भी जलजमाव होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- अधौरा बाजार में जलनिकासी का प्रबंध नहीं वहीं प्रखंड क्षेत्र के अन्य जगहों गरगांव पंचायत के मोहरा हाट सहित अन्य जगहों पर भी जलजमाव की स्थिति होने के कारण आमजनों को आवागमन में काफी परे...