नई दिल्ली, जुलाई 9 -- झमाझम बारिश और सुहाना मौसम सबको भाता है। लेकिन बारिश की वजह से घर और बाहर आफत भी आती है। बाहर सड़के पानी से डूब जाती हैं तो वहीं घरों की दीवारों में सीलन आने लगती है। ये सीलन ना केवल घर में नमी पैदा करती हैं बल्कि इससे फर्नीचर और घर के दूसरे सामान खराब होने का भी डर होता है। यहीं नहीं लगातार सीलन की वजह से घरों में दीमक लगना भी स्टार्ट हो जाती है। इसलिए सीलन को खत्म करना जरूरी होता है। अब अगर घर की दीवारों में आ रही सीलन से छुटकारा पाना है तो इन छोटे उपाय को जरूर अपनाएं।घर के आसपास लीकेज चेक करें घर की दीवारों पर सीलन आ रही तो सबसे पहले नालियों की लीकेज चेक करना जरूरी है। बाथरूम से निकलकर जाने वाली पाइप अंदर-अंदर कहीं फट तो नहीं गई। या फिर पानी की पाइप को जरूर चेक करवाएं। कई बार सीलिंग पर आने वाली सीलन की वजह ऊपर वाल...