संभल, जुलाई 13 -- संभल, संवाददाता। जनपद में बीते दिनों हुई बारिश से मिली राहत अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। महज दो दिन में मौसम ने ऐसा पलटा खाया कि तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। जिससे शहर से लेकर गांव तक लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भीषण गर्मी का असर बिजली व्यवस्था पर भी दिखाई दिया। बढ़ी हुई बिजली खपत के कारण कई इलाकों में लो-वोल्टेज की समस्या बनी रही। यह भी पढ़ें- Jhansi News: रूठी बरखारानी, न रुत सुहानी.. न शाम बरसा पानी जिससे कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हुए। उमस के कारण घरों के भीतर भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़...