सीतामढ़ी, जुलाई 3 -- सीतामढ़ी। कमजोर मानसून और लगातार बारिश नहीं होने से जिले में खरीफ खेती पर संकट गहराने लगा है। धान की रोपनी का कार्य लगभग ठप पड़ गया है। खेतों में नमी नहीं रहने के कारण किसान रोपनी शुरू नहीं कर पा रहे हैं। कई इलाकों में अब भी खेत सूखे पड़े हैं। जिससे किसानों की चिंता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। समय पर बारिश नहीं होने का असर धान की नर्सरी तैयार करने पर भी पड़ा है। कृषि विभाग के अनुसार जिले के करीब 40 फीसदी किसान अब तक धान की नर्सरी तैयार नहीं कर सके हैं। ऐसे में यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो रोपनी का मौसम प्रभावित होने के साथ उत्पादन पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।मानसून यह भी पढ़ें- Gaya News: बारिश के इंतजार में जिले के किसान, धान की रोपनी पर मौसम की मार आने के बावजूद जिले में अपेक्षित वर्षा नहीं होने से गांवों क...