आगरा, जुलाई 14 -- जनपद में मानसून की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जुलाई के पहले 14 दिनों में गत वर्ष की अपेक्षा बारिश में 50 फीसदी कमी कमी आई है। इस वर्ष 14 जुलाई तक मात्र 91 एमएम ही बारिश हुई है। गत वर्ष जुलाई माह के पहले पखवाड़े में 198 एमएम बारिश हुई थी। बारिश नहीं होने से सबसे अधिक धान व बाजारा समेत खरीफ की अन्य फसलें प्रभावित होंगी। किसान बारिश नहीं होने से धान की फसल में निजी संसाधनों से सिंचाई करने के लिए मजबूर हैं। मंगलवार को डोरई के किसान रमेश चंद्र ने कहा कि जुलाई माह में कम बारिश की वजह से धान की फसल प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- 42,766 हेक्टेयर क्षेत्र में अब भी नहीं हो सकी रोपाई किसानों ने मानसून की दस्तक के साथ ही खेतों में धान की पौध की रोपाई कर दी है। बीते छह दिनों से तापमान में वृद्धि हुई है। बारिश नहीं होने ...