दुमका, अगस्त 3 -- रानेश्व, प्रतिनिधि। बारिश की कमी के कारण क्षेत्र के किसानों में हताशा बढ़ गई है। कृषि कार्य का समय निकलता जा रहा है, लेकिन खेतों में अपेक्षित रफ्तार नहीं आ पा रही है। किसानों का कहना है कि पर्याप्त बारिश नहीं होने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। कम मात्रा में हो रही बारिश के कारण केवल बहियार के कुछ खेतों में ही धान की रोपाई हो पाई है। इलाके के अधिकांश खेतों में सिंचाई की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में कृषि कार्य पूरी तरह प्रकृति और भगवान भरोसे टिका हुआ है।किसानों का कहना है कि कृषि ही उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: सावन की रिमझिम से बदला मौसम, किसानों के चेहरे खिले कृषि उत्पादन से ही परिवार का भरण-पोषण चलता है। यदि समय पर बारिश नहीं हुई तो इस बार फसल प्रभावित होने की आशंका है, जिससे उन...