गोड्डा, जुलाई 20 -- महागामा प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर बहियार, गढ़ी, शहजादपुर, सुन्दरचक, कोयला, परसा सहित आसपास के बहियारों में पर्याप्त बारिश नहीं होने से धान की खेती संकट में पड़ती नजर आ रही है। किसानों का बिचड़ा पूरी तरह तैयार है, लेकिन खेतों में पर्याप्त पानी नहीं होने के कारण रोपनी का कार्य व्यापक स्तर पर शुरू नहीं हो सका है। इक्का-दुक्का किसान निजी साधनों से पटवन कर किसी तरह रोपनी कर रहे हैं, जबकि अधिकांश किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।बारिश के अभाव में खेतों की मिट्टी सूख रही है। कई स्थानों पर खेतों में दरारें दिखाई देने लगी हैं। क्षेत्र की छोटी नदियां, डांड और जलस्रोत भी लगभग सूख चुके हैं, जिससे सिंचाई की समस्या और गहरा गई है। किसानों का कहना है कि अभी जो हल्की बारिश हो रही है, वह केवल बिचड़ा को बचाने लायक है, रोपनी के लिए ...