गंगापार, मार्च 10 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय किसानों में बारिश की आशंका ने परेशानी बढ़ा दी है। क्षेत्र के किसान जगदीश सिंह, रतन कुमार सिंह, विश्वम्भर नाथ यादव, निबैया के मनोज कुमार शुक्ल, समोगरा के उमेश कुमार मिश्र, तरवाई के राजेश पांडेय, सिकटी के अभयराज सिंह, देवहटा के प्रवीण कुमार मिश्र पिंटू तथा हुल्का के राजा पांडेय का कहना है कि यदि बारिश हुई तो गेहूं की फसल सहित अरहर, सरसों, चना, अलसी तथा आलू की फसल को भारी नुकसान होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...