इटावा औरैया, मार्च 23 -- सोमवार को बादल छाने से एक बार फिर किसानों के माथे पर चिंता की रेखाएं बढ़ गयी। बारिश होने पर गेंहूँ की पकी फसल व सरसों की फसल में नुकसान हो सकता है। सोमवार को अचानक एक बार फिर मौसम करवट लेता नजर आया। जब सुबह दस बजे से ही आसमान में बादल छाने लगे। हालांकि दोपहर करीब दो बजे बकेवर लखना क्षेत्र में हल्की फुल्की फुहार ही पड़ी, बारिश ज्यादा नहीं हुई। लेकिन आसमान में दिन भर बादल छाए रहने से किसानों के दिल की धड़कने बढ़ी रही।सबसे अधिक उन किसानों को चिंता सता रही है जिनके खेतों में गेंहूँ की फसल काफी हद तक पक गयी है। ऐसे में बारिश होने से उनकी पकी गेंहूँ की फसल के नुकसान हो सकता है। बस पछेती गेंहूँ की फसल में जरूर बूंदाबांदी से नुकसान नहीं होगा। यही स्थिति कमोवेश सरसों की फसल वाले किसानों की है। हालाँकि सरसों की ज्यादातर फसल पक ...