बारिश का पानी जगह-जगह थमा, डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा
हाथरस, जून 16 -- हाथरस। आए दिन रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से शहर से लेकर जिले के गांव-देहात के इलाकों में गंदगी और जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिसके चलते मच्छर पनप रहे हैं। मच्छरों की वजह से बुखार, वायरल, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों के फैलने का लगातार खतरा बना हुआ है। पहले ही जिले में मलेरिया की दस्तक हो चुकी है। अभीतक दो मलेरिया के केस सामने आ चुके हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य लापरवाह बना हुआ है। शहर में जगह-जगह गंदगी और जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिसके चलते डेंगू, मलेरिया और बुखार के फैलने का खतरा बना हुआ है। बीते सप्ताह शहर में मानसून से पहले प्री मानसून की कई घंटे तक बारिश हुई थी। बारिश ने नगर पालिका परिषद के साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी थी। शहर के अधिकांश इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई थी। जिसके चलते लोगों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.