बारिश का कहर: डकोर में ढहे चार कच्चे मकान, मलबे में दबा सामान
उरई, सितम्बर 5 -- कुसमिलिया, संवाददाता। डकोर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश गरीबों के आशियानों पर कहर बनकर टूट रही है। शनिवार सुबह कस्बे में चार कच्चे मकान भरभराकर गिर गए, जिससे हड़कंप मच गया। मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। शनिवार सुबह निवासी वीर सिंह बरार का कच्चा मकान अचानक ढह गया। परिजनों ने भागकर जान बचाई, लेकिन राशन, कपड़े, बर्तन और साइकिल मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसी तरह अच्छे लाल और उनके छोटे भाई छोटेलाल का संयुक्त कच्चा मकान भी बारिश और सीलन के चलते गिर गया। दोनों भाइयों के घर का राशन और दैनिक उपयोग का सामान मलबे में दब गया। वहीं मेवा लाल वर्मा के कच्चे घर की सामने की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे के समय दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.